थोडा भी प्यार था ।
मुझे याद है वो दिन जब मैंने तुझे पहली बार देखा था ।
मुझे याद है वो दिन जब मैंने तुझे पहली बार देखा था ।
तेरी खूबसूरती से नही तेरे बचपने से प्यार मुझे हुआ था ।
तुझसे बात करते हुए प्यार का एहसास मुझे हुआ था ।
क्या तुझे मुझसे थोडा भी प्यार था ।
तुझे देखते हुए दिन मेरा गुजरता था ।
तुझसे बात किए बिना चैन मुझे नही मिलता था ।
तेरे बालो पर दिल मेरा फिसला था ।
क्या तुझे मुझसे थोडा भी प्यार था ।
तेरी गलतियों को कभी किसी के सामने जाहिर नही होने दिया था ।
मेरे दिल ने तुझसे बेइंतहा प्यार किया था ।
तेरी मुस्कुराहट पर दिल मेरा पिघला था ।
क्या तुझे मुझसे थोडा भी प्यार था ।
गलत नंबर तुने मुझे दिया था ।
पता नही हो गलती से हुआ था या जानबूझकर तुने किया था ।
तब इतना बुरा मुझे लगा नही था ।
क्या तुझे मुझसे थोडा भी प्यार था ।
पता नही क्यू मै तेरे पिछे पागल था ।
तुझे तो पहले ही किसी और से धोखा मिला था ।
पर पगली मुझे तेरे अतिथ से कुछ लेना-देना नही था ।
क्या तुझे मुझसे थोडा भी प्यार था ।
दोस्ती निभाने का वादा तुने किया था ।
पर दोस्त रहने का तेरा कोई ईरादा नही था ।
मुझे तेरे बिना कुछ नही दिखता था ।
क्या तुझे मुझसे थोडा भी प्यार था ।
-Pranav Vispute PV